108 में गूंजी किलकारियां

By: Nov 13th, 2017 12:05 am

ऊना में एंबुलेंस कर्मियों ने करवाया सफल प्रसव

 ऊना – 108 एंबुलेंस सेवा जहां मरीजों को आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार मुहैया करवा रही है, वहीं प्रसव करवाने में अपनी अहम भूमिका अदा कर रही है। 108 एंबुलेंस सेवा समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रही महिलाओं का गाड़ी में ही सुरक्षित प्रसव करवाने में अपना अहम योगदान दे रही है। रविवार सुबह 108 एंबुलेंस कर्मियों ने नारी गांव की रजनी (20) का गाड़ी में ही सुरक्षित प्रसव करवाया है। महिला ने बेटी को जन्म दिया है। जच्चा व बच्चा दोनों सकुशल है। इसके बाद दोनों को आगामी उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवा दिया गया है। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। जानकारी अनुसार रविवार सुबह 2ः39 पर 108 एंबुलेंस सेवा ऊना को नारी गांव में महिला की स्थिति खराब होने संबंधित कॉल आई। इस पर ईएमटी सौरभ व पायलट निरंजन मौका पर पहुंचे। जब उन्होंने महिला के वाइटल चैक किए, जो ठीक नहीं पाए गए। इसके बाद 108 कर्मियों ने उच्च स्तरीय डाक्टरों की सलाह अनुसार गाड़ी में प्रसव करवाया। महिला ने 3ः38 मिनट पर बेटी को जन्म दिया। शिशु व महिला दोनों स्वस्थ्य है। इसके बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। 108 एंबुलेंस सेवा जिला ऊना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि 108 एंबुलेंस सेवा कर्मियों ने गाड़ी में एक महिला का प्रसव करवाने में सफलता पाई है। महिला व शिशु को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App