पाक पर मेहरबानी क्यों

By: Dec 9th, 2017 12:05 am

भीम सिंह चौहान, महादेव, सुंदरनगर

अमरीका ने कुछ समय पहले उत्तर कोरिया देश को तो आतंकवादी प्रायोजक देश घोषित कर दिया, मगर पाकिस्तान की रिकार्ड तोड़ आतंकवादी गतिविधियों को अनदेखा कर आखिर क्यों नहीं उसे आतंकवादी देश घोषित कर रहा है? भारत ने कई बार आतंकवादी घटनाओं में पाकिस्तान का हाथ होने के सबूत पेश किए हैं। पाक ने जम्मू-कश्मीर में तो आतंकवादी घटनाएं करवाने में हर हद पार कर दी है। सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है। ये खबरें दुनिया भर में फैलती रहती हैं। इसके बावजूद पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने में रियायत बरतना कहीं न कहीं अमरीका की दोहरी नीति को दर्शाता है। अमरीका की यह दोषपूर्ण नीति मारे जा रहे बेकसूर लोगों व शहीद हो रहे भारतीय सेना के जवानों के साथ कतई इनसाफ नहीं करती, बल्कि भारत जैसे विशाल देश को मूर्ख बनाने वाली बात है। आज यदि आतंकवाद को सचमुच दुनिया से खत्म करना है, तो दोहरा आचरण छोड़कर अमरीका जैसे देशों को निष्पक्ष होकर आतंकवाद को खदेड़ना चाहिए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App