महर्षि दयानंद आदर्श विद्यालय, चंबा

By: Dec 27th, 2017 12:10 am

हिमाचल के श्रेष्ठ स्कूल-12

इतने वर्षों में विद्यालय ने जिले में अपनी विशेष पहचान बनाई है। विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के बच्चों ने अपनी विशेष पहचान बनाई है। यहां के पासआउट विद्यार्थी देश-विदेश में सम्मानजनक पदों पर कार्यरत हैं…

स्वर्गीय स्वामी सुमेधानंद जी द्वारा सन् 1991 में स्थापित महर्षि दयानंद आदर्श विद्यालय अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूरे कर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। पांच बच्चों से आरंभ हुए इस विद्यालय में आज 600 बच्चे अध्ययनरत हैं। सन् 2008 तक विद्यालय में केवल छठी से दसवीं तक ही कक्षाएं थीं, वह भी केवल हिंदी माध्यम में। सन् 2008 में विद्यालय में प्री- प्राइमरी की कक्षाओं के साथ अंग्रेजी माध्यम भी शुरू कर दिया गया और आज विद्यालय में +2 तक की कक्षाएं कला, संकाय व विज्ञान विषयों के साथ चल रही हैं। विद्यालय जिले का एकमात्र ऐसा विद्यालय है, जहां  छठी से दसवीं तक की पढ़ाई के लिए अंग्रेजी व हिंदी दोनों माध्यम उपलब्ध हैं। साथ ही साथ विद्यालय में लड़के व लड़कियों दोनों के लिए छात्रावास की भी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है और जिसमें छात्र रह रहे हैं। इतने वर्षों में विद्यालय ने जिले में अपनी विशेष पहचान बनाई है। विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के बच्चों में अपनी विशेष पहचान बनाई है। यहां के पासअसउट विद्यार्थी देश-विदेश में सम्मानजनक पदों पर कार्यरत हैं। कक्षा दसवीं की बोर्ड की परीक्षाओं में अधिकाशं विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होते रहे हैं। इस वर्ष भी दसवीं कक्षा के 12 छात्रों को लैपटॉप मिले। तीन बच्चों को स्कॉलरशिप मिली व 41 बच्चों ने मैरिट सर्टिफिकेट प्राप्त किए। पिछले वर्ष से विद्यालय प्रबंधन ने स्वर्गीय स्वामी सुमेधानंद जी व विद्यालय अध्यक्ष स्वर्गीय श्री ऋषि कुमार जी की याद में छात्रवृत्ति आरंभ की है। जिसमें +2 व 10वीं में प्रथम , द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्रों को 5100/ 3100 व 2100 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विद्यालय  32 योग्य व अनुभवी शिक्षकों की देखरेख  में बच्चों का सर्वांगीण विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रंबधक आचार्य महावीर सिंह जी व प्राचार्या श्रीमति बृजबाला गुप्ता का हर संभव प्रयास यही है कि विद्यालय से पढ़कर निकलने वाला हर छात्र एक अच्छा व चरित्रवान नागरिक बने। विशेषः विद्यालय का बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम प्रतिवर्ष शत- प्रतिशत रहता है। यहां की छारा निखार शर्मा ने सन् 2012 में दसवीं बोर्ड परीक्षा में मैरिट में छठा स्थान प्राप्त किया था। इस वर्ष भी उज्ज्वल ठाकुर ने कक्षा दसवीं में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्रवृत्ति हासिल की है।

   -दीपक शर्मा, चंबा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App