सफेद मोजे धोने के तरीके

By: Jan 14th, 2018 12:02 am

सफेद रंग के मोजे बड़ी जल्दी गंदे हो जाते हैं। कई लोगों की शिकायत होती है कि सफेद रंग के मोजों को साफ  करने के बाद भी उनमें गंदगी दिखाई देती है। दाग और धब्बे सफेद मोजे की चमक को खराब कर देते हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू टिप्स देंगे जिससे आप सफेद मोजे की चमक को बरकरार रख सकते हैं।

 हल्के गर्म पानी से धोएं मोजो को ज्यादा गर्म पानी में धोने से उसकी इलास्टिक खराब हो जाती है। इसलिए आपको हमेशा हल्के गर्म पानी का प्रयोग करना चाहिए। इससे गंदगी भी साफ  हो जाती है और कपडे़ को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है। ब्रश- मोजे को हल्के गर्म पानी में डिटर्जेंट डाल कर थोड़ा भिगो दें और फिर ब्रश से रगड़ कर साफ  करें।

 ब्लीचः सफेद मोजो को धोने के लिए आप ब्लीच का प्रयोग कर सकते हैं।

नींबू का प्रयोगः नींबू में सिट्रस होता है जो कि आपके कपड़ों को ब्लीच कर सकता है। हल्के गर्म पानी में डिटर्जेंट डाल कर उसमें नींबू की कुछ बूंदे डालें और 30 मिनट के बाद धो लें।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App