वीरभद्र सिंह के टेस्ट ठीक आईजीएमसी से छुट्टी

By: Mar 11th, 2018 12:20 am

शिमला— पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को शनिवार को आईजीएमसी से छुट्टी दे दी गई है। विशेषज्ञों द्वारा उनके टेस्ट करवाए गए, जो सामान्य बताए गए हैं। टेस्ट रिपोर्ट आने के पश्चात दोपहर बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को आईजीएमसी के कमरा नंबर-633 में भर्ती किया गया था। उन्हें सांस की दिक्कत बताई गई थी। बीते शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिन भर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट के दौरान सदन में मौजूद रहे, मगर शाम के वक्त उन्हें सांस लेने में कुछ दिक्कत बताई गई, जिसके बाद उन्हें भर्ती किया गया था। आईजीएमसी के एमएस डा. रमेश चंद ने बताया कि वीरभद्र सिंह के शनिवार को टेस्ट करवाए गए, रिपोर्ट सामान्य आने के बाद उन्हें दोपहर तीन बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App