पानी को लगातार संघर्ष कर रहा शिमला
शिमला —राजधानी शिमला की जनता बड़े पेयजल संकट से जूझ रही है। दूसरे-तीसरे दिन मिलने वाली पानी की सप्लाई अब सातवें-आठवें दिन भी नसीब नहीं हो रही है। नौबत यहां तक आ गई है कि जनता को अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। समूचा शहर भारी पेयजल संकट से जूझ रहा है। शिमला में पानी की समस्या को लेकर जनता सड़कों पर उतर रही है। जनता ने सड़कों पर उतर कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। पानी के लिए गुस्साई जनता उपमहापौर सहित निगम अधिकारियों को भी घेरने लगी है। जनता का आरोप है कि घर में खाना बनाने को पानी नहीं है। बिना पानी के कर्मचारी व बच्चे स्कूल कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे है, जबकि निगम प्रशासन पेयजल परियोजनाओं में पानी का स्तर घटने का तर्क देकर अपना पल्ला झाड़ रहा है।
आरोपी 29 मई तक हिरासत में
बहु चर्चित कोटखाई छात्रा गैंग रेप-मर्डर प्रकरण से जुड़े सूरज हत्याकांड के आरोपी पुलिस कर्मियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई है। आरोपियों को 24 मई को अदालत में पेश किया गया था। अब सभी आरोपियों को 29 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दहकने लगे जंगल
राजधानी के साथ लगते जंगल प्रचंड गर्मी में दहक रहे हैं। इससे प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। लोगों की लापरवाही प्राकृतिक संपदा को भारी नुकसान पहुंचा रही है।
29 मई से होगी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत जिला शिमला में 29 मई से मौसम करवट लेगा। यह क्रम दो जून तक जारी रहेगा। विभाग ने इस दौरान एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है।
महापौर विजिट पर
नगर निगम महापौर चीन दौरे पर गई है। शहर में जल संकट के समय महापौर के दौरे को लेकर उनकी पार्टी के ही पार्षद विरोध में उतर आए हैं। भाजपा पार्षदों ने ही उनका विरोध किया है।
भगवा लहराया
प्रदेश विवि में कार्यकारिणी परिषद और विश्वविद्यालय कोर्ट चुनावों में भगवा लहराया है। ईसी व कोर्ट सदस्य चुनावों में भाजपा समर्थित गुट के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
अप कमिंग इवेंट
किसान एक जून से गांव बंद में लेंगे हिस्सा
किसान आज घेरेंगे सचिवालय
शिमला में पानी को लेकर धरना प्रदर्शन
नगर निगम की मासिक बैठक 30 मई को
ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल जारी
वीकेंड पर उमड़े सैलानी
राजधानी शिमला में वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानी उमड़े। इससे राजधानी में जगह-जगह ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आई। इतना ही नहीं राजधानी शिमला में सैलानियों को पेयजल किल्लत का सामना भी करना पड़ा।
डाक कर्मचारी हड़ताल पर
ग्रामीण सेवक लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल छठे दिन में प्रवेश कर गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवा पूरी तरह से चरमरा गई है। शिमला जीपीओ के समक्ष ग्रामीण डाक सेवक लगातार विरोध प्रदर्शन में डटे हुए हैं।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
