सेक्टर 50 में मार्केट का निर्माण प्रारम्भ करे प्रशासन : देवेश मौदगिल
मुकेश संगर – चंडीगढ़
चंडीगढ़ के पूर्व मेयर देवेश मौदगिल ने चंडीगढ़ में कोआपरेटिव सोसायटीज के सेक्टर 48,49,50 और 51 का विकास प्रशासन उतरी सेक्टरों के समान करे इस विषय को उन्होंने 13 मार्च को हुई प्रशासक की सलाहकार समिति की बैठक में भी उठाया था। पूर्व मेयर देवेश मौदगिल ने कहा के, चंडीगढ़ प्रशासन सेक्टर 50 में मल्टीप्लेक्स और शॉपिंग सेंटर के लिए मास्टर प्लान 2031 में चिह्नित किए गय भू खंड की जल्द नीलामी करवा कर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाय।
इस सेक्टर में मार्केट ना होने के कारण बुर्जुगों, महिलाओं को रोजाना के राशन, औषधि ओर अन्य सामान बुडैल या अन्य सेक्टरों से लाना पड़ रहा है, ,यह अनावश्यक धन, ईंधन, समय की बरबादी है। मौदगिल ने कहा के चंडीगढ़ शहर का विकास “ सारे शहर का एक समान विकास “ की नीति के आधार पर किया जाय।
सेक्टर 50 में अपनी मंडी लगती थी जिस से यहाँ के निवासियों को सस्ती दरों पर फल सब्जियां मिल जाती थी उसको बाद में बंद कर दिया गया था। प्रशासन पुनः अपनी मंडी लगवाय ताकि यह असुविधा समाप्त हो। आपसे अनुरोध है के नगर निगम के अधिकारियों को तुरंत आदेश दे अपनी मंडी लगवाई जाय।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
