पार्टी आदेश देगी तो लडूंगा लोस चुनाव

By: May 16th, 2018 12:04 am

मंडी— पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। हर रोज होने वाले कत्ल, महिला उत्पीड़न और बलात्कार की घटनाओं ने देवभूमि हिमाचल को दानव भूमि बना दिया है। ऐसा लगता है कि प्रदेश में सरकार नाम का कोई डर नहीं है। मंडी में पत्रकार वार्ता में कौल सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार की गलत नीतियां आने वाले समय प्रदेश पर भारी पड़ेगी। सौ दिन में 3000 हजार करोड़ का ऋण सरकार ने ले लिया है और ऐसे में पांच वर्ष में तो  सरकार ऋण का अंबार खड़ा कर देगी। एक सवाल के जवाब में कौल सिंह ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें आदेश देगी तो वह लोकसभा चुनाव लडे़गें और पार्टी अगर किसी युवा चेहरे को आगे लाएगी तो उसका भी समर्थन किया जाएगा। मंडी से कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और पवन शर्मा सहित कई ऐसे युवा हैं। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कसौली गोलीकांड दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और सब कुछ सरकार की लापरवाही का नतीजा है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कोटखाई मामले में सीबीआई की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है। इसमें अभी सही जांच होना शेष है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App