सफाई कर्मियों के बच्चों का ध्यान रखेगा पंचकूला निगम

By: Jun 22nd, 2018 12:02 am

पंचकूला— शहरों में सफाई कर्मचारी सफाई के कार्य के अतिरिक्त सीवरेज एवं गटर की सफाई का कार्य भी करते हैं सफाई कर्मचारियों के कठिन कार्य एवं उनकी मेहनत को देखते हुए नगर निगम पंचकूला क्षेत्र में रह रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग के ऐसे सफाई कर्मचारियों के बच्चों के लिए नगर निगम द्वारा एक स्कीम लागू की गई है, जिसके  तहत नगर निगम पंचकूला के स्थाई,अस्थाई, सफाई कर्मचारियों के पढने वाले बच्चों एवं कार्यालयों, संस्थानों, निगमों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों में सफाई का कार्य करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग के ऐसे सफाई कर्मचारियों के बच्चों के लिए यह प्रोत्साहन स्कीम मैरिट पर आधारित है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त राजेश जोगपाल ने बताया कि इस स्कीम में लड़कियों को प्रोत्साहन राशि लडक़ों की अपेक्षा ज्यादा देने का प्रावधान रखा गया है ताकि लड़कियां पढ़ाई के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा रुचि लेकर पढ़ सके। यह स्कीम नगर निगम पंचकूला क्षेत्र में रह रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग के सफाई कर्मचारियों के उन बच्चों के लिए है जो हरियाणा के निवासी हों तथा पंचकूला शहर में पिछले तीन वर्ष से अधिक समय से हरियाणा राज्य में रह रहे हों।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App