देवी हिडिंबा पर पुस्तक का विमोचन

By: Jul 17th, 2018 12:05 am

 मनाली —मनाली स्थित शुरू में वन परिवहन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आयोजित भागवत कथा में भाग लिया। इस दौरान मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने यहां अखिल ब्रह्मांड की शक्ति देवी हिडिंबा पर लिखी पुस्तक का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है, जहां अन्य युगों में धर्म लाभ एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए कड़े प्रयास करने पड़ते हैं। कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। सोया हुआ ज्ञान वैराग्य कथा श्रवण से जाग्रत हो जाता है।   मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सत्संग व कथा के माध्यम से मनुष्य भगवान की शरण में पहुंचता है, वरना वह इस संसार में आकर मोहमाया के चक्कर में पड़ जाता है। इसलिए मनुष्य को समय निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App