हरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहतक जिला के गांव बनियानी में स्थित अपने मकान को सामाजिक कार्य हेतु पंचायत को सौंप दिया। मुख्यमंत्री...

परिवहन एवं उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत प्रदेश के नौ शहरों में की जा रही है। प्रदेश में 375 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी गई है, जोकि प्रदूषण रहित है। पहले चरण में पानीपत और यमुनानगर नगर निगम में यह बसें चलाई जा रही है। इसकी शुरुआत रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत के बस अड्डे से की है। इस बस सिटी सर्विस के लिए सरकार द्वारा जेबीएम कं

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत के नए बस स्टैंड सिवाह से इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पानीपत में पहले सात दिन इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा मुफ्त करने की घोषणा की, ताकि लोग अपनी कार व निजी वाहनों को छोड़ सार्वजनिक परिवहन से यात्रा कर सकें। सिटी बस सेवा का रूट भी शहर के लोगों की मांग व आवश्यकता को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। पानीपत में

चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 28 जनवरी को पानीपत से इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस पहल का उद्देश्य न केवल नौ शहरों के निवासियों को सुगम परिवाना का लाभ पहुंचाना है...

गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के दो पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है, जबकि एक पुलिस अधिकारी को गैलेंट्री मेडल तथा छह अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने गुरुवार यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) सजंय कुमार तथा दक्षिणी हरियाणा के रेवाड़ी रेंज में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र कुमार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

हरियाणा के लेखन एवं मुद्रण राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प जो संकल्प लिया है, उसे साकार करने के लिए हर क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आमजन के विकास हेतु हर कार्य की प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया गया है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को पिहोवा विश्राम गृह में उपमंडल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर जिला रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नेताजी को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेताजी सामान्य नाम नहीं, बल्कि देश की आजादी की पूरी कहानी है, इसलिए युवाओं को नेताजी के जीवन से देश सेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए। मनोहर लाल ने कहा कि भारत सदियों से गुलाम चला आ रहा था। पहले मुगलों का गुलाम रहा और फिर अंग्रेजों का गुलाम हुआ। आजादी की बातें तो उस समय लगातार चलती थीं, लेकिन लोगों को विश्वास

पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि देशभर में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा पात्र परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। यात्रा के माध्यम से पात्र लोगों व परिवारों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मौके पर ...

गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को नई दिल्ली के कत्र्तव्य पथ पर ‘मेरा परिवार-मेरी पहचान’ थीम पर हरियाणा की झांकी प्रदर्शित की जाएगी। कत्र्तव्य पथ पर प्रदर्शन के लिए तीसरी बार हरियाणा की झांकी का चयन रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ कमेटी द्वारा किया गया है। हरियाणा ऑनलाइन सेवाओं के लिए पहले ही देश भर में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक मंदीप सिंह बराड़