वाइड बॉल पर टिप्पणी महंगी

By: Apr 26th, 2017 12:05 am

NEWSनई दिल्ली  — आईपीएल में पुणे के खिलाफ मुंबई इंडियंस की हार से निराश अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए इसके लिए आखिरी ओवर में एक गेंद को अंपायर द्वारा वाइड करार न दिए जाने को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि इस ट्वीट के बाद खुद उनकी ही मौज ली जाने लगी। क्रिकेट प्रशंसक उनके क्रिकेट के ज्ञान का मजाक बनाने लगे। अमिताभ ने ट्वीट किया था कि आखिरी ओवर में वह वाइड गेंद थी। उसे वाइड न करार देने की कीमत मुंबई इंडियंस को चुकानी पड़ी। इसके बाद ट्विटर पर लोग कामेंट कर उनकी खिंचाई करने लगे। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि आप क्रिकेट सीखिए, सर। वह वाइड गेंद नहीं थी। एक और यूजर ने लिखा कि मिस्टर बच्चन, सॉरी। आप एक एक्सपर्ट एक्टर हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App