वीर विजयंत नेगी को जेईई मेन्स में 79वां रैंक

By: Apr 26th, 2024 9:04 pm

रिकांगपिओ। वीर विजयंत नेगी बौरस निवासी ठंगी किन्नौर ने जेईई मेन्स 2024 में ऑल इंडिया में 79वां रैंक हासिल का प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष देश भर में करीब 14 लाख परीक्षार्थी इस परीक्षा के बैठे थे। वीर विजयंत नेगी बौरस ने 99.99 प्रतिशत अंक हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की है।

वीर विजयंत नेगी बोरस अब जेईई एडवांस की तैयारी में जुटे है। उनका सपना आईआईटी मुंबई में पढ़ाई करना है। इनके पिता योगेश बोरस भारतीय रेलवे के अधिकारी व माता कल्पना बोरस गृहिणी हैं। उधर राजस्व, बागबानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने विजयंत नेगी को बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App