ज्ञानलोक

By: Jan 14th, 2020 12:05 am
  1. इक्वेडोर की राजधानी कहां है?

(क) असुन्सिओं

(ख) बोगोटा

(ग) क्विटो

(घ) लिमा

  1. निम्नलिखित में से कौन सा वर्तमान देश अरियाना में शामिल था?

(क) अफगानिस्तान

(ख) आस्ट्रेलिया

(ग) कनाडा

(घ) इजराइल

  1. अफ्रीका का सर्वाधिक आबादी वाला देश कौन सा है?

(क) नाइजीरिया

(ख) नाइजर

(ग) अल्जीरिया

(घ) मिस्र

  1. निम्नलिखित में से विश्व की सबसे बड़ी उष्णकटिबंधीय झील कौन सी है?

(क) मलावी

(ख) विक्टोरिया

(ग) तुरकाना झील

(घ) किवू झील

  1. रूस में कुल कितने समय खंड हैं?

(क) 9

(ख) 10

(ग) 11

(घ) 12

उत्तर : 1 ग 2 क 3 क 4 ख 5 ग

चीन ने लांच किया दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप

चीन ने आधिकारिक रूप से दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप लांच कर दिया। चीन इस टेलीस्कोप का इस्तेमाल स्पेस रिसर्च के लिए करेगा। पांच सौ मीटर अपर्चर गोलाकार टेलीस्कोप का साइज 30 फुटबाल के मैदानों के बराबर है और इसे दक्षिण-पश्चिमी प्रांत गुइझोऊ के एक पहाड़ पर बनाया गया है। इसे चीन में स्काई आईश के नाम से भी जाना जाता है। टेलीस्कोप की शुरुआत के लिए स्वीकृति मिल गई। इसका निर्माण कार्य साल 2016 में ही पूरा हो गया था और अभी तक टेस्ट किए जा रहे थे। चीफ इंजीनियर जियांग पेंग ने बताया कि टेलीस्कोप का ट्रायल अब तक स्थिर है। इसकी सेंसिटिविटी दुनिया के दूसरे सबसे बड़े टेलीस्कोप के 2.5 गुना से अधिक है। प्रोजेक्ट के दौरान कुछ जरूरी वैज्ञानिक डेटा भी प्राप्त किए गए हैं और अगले तीन से पांच वर्षों में कम आवृत्ति वाले गुरुत्वाकर्षण लहर का पता लगाने जैसे क्षेत्रों में कुछ मदद मिलने की उम्मीद है।

नई नियुक्ति

एपी माहेश्वरी सीआरपीएफ के महानिदेशक 

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एपी माहेश्वरी को सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में इसकी जानकारी दी है। वर्ष 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी माहेश्वरी वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) हैं। आदेश के मुताबिक, उन्हें उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख 28 फरवरी, 2021 तक के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। आरआर भटनागर के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद सीआरपीएफ के महानिदेशक का पद खाली था। सवा तीन लाख से ज्यादा कर्मियों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा अर्द्धसैन्य बल देश का अग्रणी आंतरिक सुरक्षा बल है। बल के कर्मियों को नक्सल रोधी अभियानों और जम्मू-कश्मीर में आतंकरोधी अभियानों में लगाया जाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App