खेल

नई दिल्ली। वीवीएस लक्ष्मण को BCCI ने फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला ​किया है। खबर है कि लक्ष्मण को एशियन गेम्स में हेड कोच का काम दिया जाएगा। हालांकि बीसीसीआई ने खुद अब...

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बुधवार को ऐलान किया कि पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 का आयोजन भारत में किया जाएगा। यह ऐतिहासिक टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी, 2027 तक मुंबई और वडोदरा में ...

पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के बावजूद बल्लेबाजी भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। टीम महिला टी-20 एशिया कप में पाकिस्तान से भिडऩे से पहले हांगकांग के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच में अपनी कमजोरियां दूर करने की कोशिश करेगी। वनडे प्रारूप में चार और टी-20 में तीन एशिया कप खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के बल्लेबाज थाईलैंड के खिलाफ मैच में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। टीम ने अच्छी शुरुआत करने के बावजूद अंतिम सात विकेट 29 रन के अंदर गंवा दिए थे। इससे हालांकि मैच के परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि भारत ने थाईलैंड को 94 रन से आसानी से हरा दिया। इस मैच में बड़ी जीत के बावजूद भारतीय टीम प्रबंधन सहज नहीं हो सकता क्योंकि किसी बड़ी टीम के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन महंगा पड़ सकता है। भारत को हांगकांग के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

लंदन में खेले जा रहे लंदन स्क्वैश क्लासिक में भारत की अनाहत सिंह और रमित टंडन ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वल्र्ड नंबर-20 अनाहत ने मिस्र की 30वें नंबर की मरियम मेटवाली को सिर्फ 11 मिनट में 11-3, 11-2 से हराया। वहीं, 42वें नंबर के रमित ने कतर के 61वें नंबर के अब्दुल्ला अल-तमीमी को 20 मिनट में 11-6, 11-7 से मात दी। हालांकि, 38वें नंबर के वीर चोतरानी को स्विट्जरलैंड के यैनिक विल्हेमी के खिलाफ 9-11, 9-11 से हार मिली। अनाहत ने मरियम मेटवाली के खिलाफ शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। उन्होंने पहला गेम 11-3 से जीता और दूसरे गेम में सिर्फ दो अंक गंवाते हुए 11-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच खत्म करने में उन्हें केवल 11 मिनट लगे।

चरिथ असलंका इस महीने इंग्लैंड दौरे पर श्रीलंका की वनडे और टी-20 टीमों के उपकप्तान होंगे। चयनकर्ता ने पूर्व उपकप्तान कामिंदु मेंडिस को दोनों टीमों में बनाए रखा है, जबकि कुसल मेंडिस दोनों सफेद गेंद टीमों की ...

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारियों की गुरुवार को एक अहम बैठक होगी। बैठक का कोई तय एजेंडा घोषित नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसमें भारतीय टीम...

बेंगलुरु। तिलक वर्मा (नाबाद 51), नारायण जगदीशन (43) और रिकी भुई (42) की पारियों की मदद से दक्षिण क्षेत्र ने बुधवार को उत्तर क्षेत्र को सात विकेट से हराकर दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना...

ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं, जोएल डेविस पहली बार वनडे टीम में चुने गए हैं। मिचेल मार्श...

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मंगलवार को ईस्ट जोन ने डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को चार विकेट से हराया। इसके साथ ही टीम ने फाइनल में जगह बना ली, जहां उसका मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। ईस्ट जोन को जीत के लिए 159 रन का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन 80.1 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान ईशान किशन 39 और मोहम्मद शमी आठ रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने 40 रन की पारी खेली। वैभव ने पहली पारी में सात चौके और सात छक्कों के साथ 92 रन बनाए थे।