सोशल मीडिया पर छाया साक्षी का ‘मैहरमा’

By: Jan 14th, 2020 12:06 am

सरकाघाट की बेटी का नया गाना रिलीज, मॉडलिंग में कमा रहीं नाम

सरकाघाट – ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के मेगा इवेंट ‘मिस हिमाचल-2019’ में टॉप-5 में रहने वाली धर्मपुर के गांव डरवाड़ की साक्षी निराला मॉडलिंग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में उनका नया सॉन्ग ‘मैहरमा’ रिलीज हो गया है। इस सॉन्ग में साक्षी निराला ने बेहतरीन अभिनय किया है। सॉन्ग में साक्षी निराला के साथ निशांत व विवेक ने अभिनय किया है। गाने के बोल ‘टूटया घड़ा वे मेरे मैहरमा नी जूड़दा’ बहुत ही बेहतरीन ढंग से चंबा व कांगड़ा की वादियों में फिल्माया गया है। मेहरमा गाने का निर्देशन पंकज शर्मा ने किया है और प्रोड्यूसर व गायक विवेक हैं। गाने को जहां अजैकस ने अपने मधुर स्वर से संवारा है,  वहीं गीत के बोल अजय ऐजी ने लिखे हैं और संगीत अजय सांख्यान ने दिया है। गीत का निर्देशन कमलेश लौहात ने किया है। साक्षी दीपिका पादुकोण को रोल मॉडल मानती हैं। 30 मार्च, 1998 को सरकाघाट के रमेश निराला के घर जन्मी साक्षी को मॉडलिंग में नाम कमाने के लिए मां लता देवी का साथ मिला है। साक्षी ने बताया कि वह मॉडलिंग के क्षेत्र में मुकाम हासिल करके हिमाचल की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करेंगी। वर्तमान में साक्षी चंडीगढ़ में अगली एलबम की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App