कांग्रेस पार्टी मुस्लिम वोट बैंक के लिए गुलामी और मुजरा करती है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अल्पसंख्यक संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण से वंचित करने के लिए जिम्मेदार हैं। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा सांसद एवं प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति कर रही है और आरक्षित वर्गों के आरक्षण का हक छीनना चाहती है। इसे भारतीय जनता पार्टी और एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय कभी भी सहन नहीं करेगा। भाजपा का पक्ष और

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और विपक्षी नेता खालिदा जिया में बीच लंबे समय से संघर्ष है। इसी बीच सोमवार को बांग्लादेशी पीएम ने जिया के बेटे तारिक रहमान को लंदन से वापस लाने और सजा को क्रियान्वयन करने के लिए अपनी सरकार के दृढ़ संकल्प को दोहराया। रहमान बांग्लादेशी नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। मां के जेल जाने के बाद से उन्होंने ही बीएनपी की बागडोर संभाली थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छह साल पहले रहमान आरोपी ठहराए गए थे, जिसके बाद से वे लंदन में हैं।

प्रशांत महासागरीय देश पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत में शुक्रवार को भीषण भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढक़र दो हजार से अधिक हो गई है। राष्ट्रीय आपदा केंद्र (एनडीसी) ने इसकी पुष्टि की है। पापुआ न्यू गिनी में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) के मिशन के प्रमुख सेरहान एक्टोप्राक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र (संरा) प्रवासन एजेंसी को सोमवार को इस आपदा के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। उन्हों

भ्रष्टाचार को लेकर बार-बार बात करने वाली भाजपा पिछले 10 वर्षों में ही विश्व की सबसे अमीर पार्टी कैसे बन गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भी देश में 55 साल राज किया, लेकिन उनकी पार्टी कभी इतनी अमीर नहीं बन पाई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी ने चंदे के नाम पर हजारों करोड़ बना डाले हैं। उन्होंने कहा कि यही फर्क भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा में है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। भाजपा ने जिस तरह देश के संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटा है, वह देश के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा का धनबल के जरिए देश में सत्ता हासिल करना ही एकमात्र मकसद रह गया है। हालांकि

ब्लॉक इंदौरा के मंड क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच अग्निकांड ने 15 परिवारों की झोपडिय़ां राख हो गई। बसंतपुर पंचायत के गांव रतनगढ़ में यूपी के रह रहे 15 परिवारों की 50 झोपडिय़ां जलने से पीडि़त परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मेहनत मजदूरी करके झोपडिय़ों में रखा सारा सामान स्वाह हो गया। ये परिवार पिछले 30 वर्षों से झोपडिय़ों में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार पाल रहे थे। आग इतनी भयंकर थी कि देखते-देखते सब कुछ जल गया ।

हिमाचल प्रदेश पुलिस कर्मियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस की वर्दी में फोटो और वीडियो डालना भारी पड़ेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वर्दी में पुलिस कर्मियों द्वारा फोटो, वीडियो, रील बनाने और अपलोड करने पर पुलिस मुख्यालय द्वारा रोक लगा दी गई है। ऐसे में अब नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी। हिमाचल पुलिस के डीजीपी डा. अतुल वर्मा ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। अधिसूचना के अनुसार कुछ पुलिस अधिकारी/ कर्मी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व

सोमवार को नौतपा के तीसरे दिन देश के मैदानी इलाके आग की भट्ठी बन गए। दिल्ली में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान का फलोदी फिर देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा और यहां सोमवार को तापमान 51 डिग्री को पार कर गया। सोमवार को जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान की लू लगने से मौत हो गई। वहीं, जोधपुर की पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की गर्मी से जान चली गई।

जिला ऊना के एक पुलिस थाना के तहत एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले के आरोपी पंजाब निवासी व एक अन्य युवक बताया जा रहा है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता ने बताया कि वह कक्षा जमा एक की छात्रा है। उसकी पंजाब के एक युवक के साथ दोस्ती हुई थी, जो जिला ऊना में ए

पटियाला सीट से भाजपा प्रत्याशी महारानी परनीत कौर के समर्थन में पंजाब एग्रो फूड्स के पूर्व उपचेयरमैन मनप्रीत सिंह बनी संधू द्वारा डेराबस्सी हलके में जगह जगह जनसभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कई पार्टियों के नेता अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। डेराबस्सी में पवन धीमान पम्मा की अगुवाई में वार्ड नंबर 8 में जीबीपी कालोनियों से महिलाओं सहित दर्जनों लोग पार्टी में शामिल हुए। महारानी परनीत कौर ने उन्हें पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। प