चंडीगढ़ के सेक्टर 32 की मार्केट में बड़ी धूमधाम से वॉटर प्रूफ टेंट में गणपति बप्पा मोरया

By: निजी संवाददाता— चंडीगढ़ Aug 24th, 2020 12:05 am

निजी संवाददाता— चंडीगढ़-गणपति महोत्सव सभा चंडीगढ़ हर साल सेक्टर 32 की मार्केट में बड़ी धूमधाम से वॉटर प्रूफ टेंट में गणेश को विराजमान करते हैं व पर्व को हर्षोल्लास से मनाते हैं। सभा के प्रधान प्रदीप बंसल ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के कारण गणपति उत्सव छोटे पैमाने पर मनाया गया।

इस बार गणपति की ईको फ्रेंडली मूर्ति को गूग्गा माड़ी मंदिर में विराजमान किया गया था। रविवार को गणपति जी को विधि विधान से पूजा करके विसर्जन के लिए दोपहर दो बजे घग्घर में ले जाया गया। वहां पर बड़ी धूमधाम से पूजन करके विसर्जन किया गया व गणपति से प्रार्थना करके मांगा कि इस बार आप इस बार कोरोना महामारी को भी अपने साथ ले जाएं। इस विसर्जन में खास तौर पर एरिया पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लो, पार्षद सचिन लोहटिया, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला सचिव मीना, भाजपा नेता अनिल गुप्ता व सेक्टर वासियों ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस आयोजन में सभा के प्रधान प्रदीप बंसल, महामंत्री अजय बंसल, संदीप गुप्ता, विशाल अग्रवाल, आशीष शर्मा, संजीव मित्तल, संजय बातिश व पवन गुप्ता ने विशेष भूमिका निभाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App