कांग्रेस ने की घोषणाएं भाजपा कर रही काम

By: स्टाफ रिपोर्टर—सुंदरनगर Aug 14th, 2020 12:20 am

स्टाफ रिपोर्टर—सुंदरनगर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार ने केवल घोषणाएं की और जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में राज्य के विभिन्न हिस्सों में केवल आधारशिलाएं रखीं, जिन्हें वर्तमान राज्य सरकार द्वारा पूरा किया गया है। जयराम ठाकुर नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत प्राचीन शिव मंदिर महादेव में एक साथ 25 विभिन्न विभागों की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन अवसर पर आयोजित वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला आज उन्होंने रखी गई है, उन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाना सुनिश्चित बनाया जाए। जय राम ठाकुर ने कहा कि नाचन क्षेत्र के लोगों ने पीएम केयर्स और मुख्यमंत्री कोविड फंड में उदारतापूर्वक 32 लाख रुपए से अधिक का योगदान दिया है। इसके अतिरिक्तए पार्टी कार्यकर्ताओं ने मास्क तैयार कर क्षेत्र के लोगों को वितरित किए। इस अवसर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, स्थानीय विधायक विनोद कुमार जिला भाजपा अध्यक्ष दलीप सिंह ठाकुर, मंडल भाजपा अध्यक्ष सोहन सिंह, नरेदं्र भंडारी और महासचिव हुकम भी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App