पहाड़ों पर हुई बारिश से सुखना लेक लबालब, दो साल बाद खोलने पड़े गेट, कई इलाके जलमग्न

By: चंडीगढ़ Aug 25th, 2020 12:04 am

चंडीगढ़-पहाड़ों पर हुई अधिक बारिश से सुखना झील लबालब हो गई। खतरे के निशान 1163.00 फिट से 0.40 फिट जल स्तर अधिक होने पर इंजीनियरिंग विभाग को तड़के सुबह 3:10 बजे डैम के दोनों गेट नौ इंच तक खोलने पड़े। झील के पानी से सुखना चौ पर बने पुल किशनगढ़ और बापूधाम सेक्टर-26 के पास पानी ओवरफ्लो हो गया, जिससे आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। बता दें कि इससे पहले दो सिंतबर 2018 को सुखना लेक के गेट खोले गए थे।

चंडीगढ़ और सुखना के आसपास क्षेत्र में देर रात शुरू हुई बारिश से सुखना का जलस्तर अचानक बढ़ गया। खतरे के निशान से पानी ऊपर पहुंच जाने पर इंजीनियिरिंग विभाग के अधिकारियों ने खतरे को भांपते हुए तड़के सुबह 3छ10 बजे डैम के दोनों गेट खोल दिए। इससे किशनगढ़, बापूधाम के पिंड क्षेत्र और बलटाना आदि में झील का पानी घुस गया। चंडीगढ़ पुलिस ने दोनों पुलों पर आवाजाही पूरी तरह से रोक दी। दोपहर बाद तक हालात सामान्य हो पाए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App