रेहड़ी-फड़ी यूनियन ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

By: दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा Aug 14th, 2020 12:22 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा

शहर में लॉकडाउन के चलते बेरोजगारी से परेशान रेहडी-फड़ी यूनियन संबंधित सीटू के वर्कर्ज से सरकार व प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। रेहडी-फडी वर्कर्ज के सदस्य रिझू राम, महबूब खान व करतार ठाकुर आदि का कहना है कि इससे पहले भी देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान भी सरकार व प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं की गई थी।

दो माह तक बेरोजगार रहने से घर का खान-खर्च निकालना मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा कि अनलाक प्रक्रिया के दौरान कुछ हद तक कामकाज चलना आरंभ हुआ था, लेकिन दोबारा से शहर में लॉकडाउन लग जाने से मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से रेहडी फडी धारकों की आर्थिक मद्द कर राहत प्रदान करने का आग्रह किया है, जिससे वे परिवार को सही तरीके से पालन-पोषण कर सकें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App