सतपाल सत्ती राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष

By: विशेष संवाददाता, शिमला Aug 23rd, 2020 12:30 am

जयराम सरकार ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष को दिया कैबिनेट रैंक

विशेष संवाददाता, शिमला

हिमाचल सरकार ने पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को छठे राज्य वित्तायोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें सरकार ने कैबिनेट रैंक भी प्रदान किया है। उनकी नियुक्ति को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही थीं, जिन पर शनिवार देर शाम वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी। राज्य में वित्तायोग पंचायतों की वित्तीय मांगों को पूरा करने के लिए गठित किया जाता है, जो एक संवैधानिक संस्था है। बहरहाल, सत्ती की इस नियुक्ति से कई और सियासी नियुक्तियों की राह खुल सकती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App