सीलिएक डिजीज पर लोगों को जागरूक कर रही चंडीगढ़ की 15 साल की अनिका धारीवाल

By: निजी संवाददाता— चंडीगढ़ Aug 29th, 2020 12:05 am

निजी संवाददाता— चंडीगढ़

क्या आपने कभी कल्पना की है कि एक वक्त रोटी न मिले तो हमारा क्या हाल होगा। कुछ ऐसा ही होता है, यदि किसी को सीलिएक  डिजीज हो जाए, तो आपको ग्लूटन मुक्त भोजन ही खाना पड़ता है। चंडीगढ़ की अनिका धारीवाल ने सीलिएक बीमारी व ग्लूटेन फ्री डाइट की जागरुकता अभियान का  मिशन ठान लिया। चंडीगढ़ की 15 साल की अनिका सीलिएक    डिजीज से नौ साल की उम्र से लड़ रही हैं।

 अब उन्होंने इस पर एक जागरुकता मिशन बनाया। उन्होंने एक वेबसाइट बनाई ग्लूटेन फ्री जिओ, ताकि लोगों को जागरूक कर पाए। यह बीमारी कैसे होती है और इसमें कौन-कौन सी डाइट खाई जा सकती है। इसके लिए उन्होंने हर स्कूल खासकर सरकारी स्कूलों में जाकर सेमिनार करना शुरू किए। फिर वह इंग्लैंड गई और अभी भी वह इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ रही हैं। अब उन्होंने विश्व भर में अपने जागरुकता अभियान को छेड़ने का पूरा मन बनाकर कई देशों में इस अभियान को  चलाया। कोविड-19 के कारण जब लॉकडाउन हो गया, तो उन्होंने कई स्कूलों के साथ वीडियो के जरिए, वेबिनार व स्कूल के प्रिंसीपल की मदद से ऑनलाइन क्लासेस से संपर्क बनाकर यह अभियान जारी रखा। उन्होंने गुरु हरकिशन स्कूल सेक्टर-40 चंडीगढ़ में इसकी शुरुआत की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App