सिहुंता में उखाड़े भांग के पौधे

By: कार्यालय संवाददाता-सिहुंता Sep 25th, 2020 7:50 am

लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की देखरेख में पंद्रह दिवसीय अभियान का शुभारंभ

ग्राम पंचायत सिहुंता में लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की देखरेख में पंद्रह दिवसीय भांग उखाड़ो अभियान का विधिवत तरीके से शुभारंभ हुआ। इस अभियान के शुभारंभ मौके पर स्वयं सहायता समूह की पदाधिकारियों व सदस्यों व पंचायत प्रतिनिधियों ने युवक मंडल के साथ मिलकर तहसील कार्यालय के समीप उगे भांग के पौधों को उखाड़ा। इस दौरान लोगों को नशे के सेवन से होने वाली शारीरिक हानियों के बारे में जागरूक किया गया। लोगों से आह्वान किया कि वे खुद को नशे से दूर रखें।

सिहुंता पंचायत के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के दौरान सिहुंता पंचायत के सात वार्डों में महिला व युवक मंडल और स्वयं सहायता समूह द्वारा भांग के पौधों को उखाड़कर नष्ट किया जाएगा। उन्होंने इस अभियान में स्थानीय लोगों से भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त समाज की नींव रखना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का समापन पांच अक्तूबर को होगा। इस मौके पर लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की प्रधान हेमलता, सचिव पूनम मैहरा, सदस्य राधा देवी, मंजु व कामिनी, पंचायत उपप्रधान अनिल शर्मा, पंचायत सचिव चूहड सिंह के अलावा वार्ड सदस्य नाथ आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App