कारसेवा दल संस्था ने की मदद

By: कार्यालय संवाददाता-कुल्लू Sep 30th, 2020 12:22 am

कारसेवा दल संस्था ने आर्थिक स्थिति से कमजोर और पैसे न होने से परेशान हुई महिला के बेटे का इलाज करवा सच्ची समाजसेवा का संदेश दिया। संस्था लगातार आर्थिक स्थिति से कमजोर लोगों की सहायता के लिए तत्पर तैयार रहती है। कारसेवादल संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि जिला कुल्लू की शिम पंचायत में रह रही नेपाली मूल की महिला का नौ वर्षीय बेटा गिरने से घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि आवारा कुत्ते से बचने के लिए सुनील तेज भागा था। अचानक वह गिर गया, जिससे उसकी टांग फेक्चर हो गई। यही नहीं कुत्ते ने भी उसे काट लिया। ग्रामीणों ने सुनील को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया। इस दौरान डाक्टर ने उसकी जांच की तो टांग की हड्डी के दो टुकड़े हो गए हैं। जिस कारण टांग का ऑपरेशन करना पड़ेगा। मां के पास इलाज के लिए न तो पैसे थे न ही कोई ऐसी सुविधा दिख रही थी, जिससे वह अपने बेटे का इलाज करवा पाती।

 फिर उसे किसी व्यक्ति द्वारा अस्पताल कार सेवा दल के बारे में जानकारी मिली। महिला क्षेत्रीय अस्पताल में कार सेवा कक्ष कमरा नंबर 124  पर पहुंची और सारा दुखड़ा सुनाया। कारसेवा दल ने डाक्टर से भी महिला के बेटे के इलाज का विचार विमर्श किया। डाक्टर द्वारा सुनील के इलाज के लिए भारी खर्चा बताया गया। उसमें स्वयं भी मदद के लिए कहा। संस्था द्वारा सुनील के इलाज की जिम्मेदारी ली गई। 20 दिन एडमिट रहने के पश्चात सुनील की टांग में काफी सुधार आ गया था। डाक्टरों द्वारा भी उसे अब डिस्चार्ज कर दिया गया है। संस्था द्वारा इन्हें दवाइयां और घर जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी दी गई। वहीं, कारसेवा दल के सदस्य राम प्रसाद ने कहा कि संस्था हर पल दीन दुखियों की सहायता के लिए तैयार रहती है। इस अवसर पर कारसेवा दल के अध्यक्ष मनदीप सिंह, सदस्य राम प्रसाद, अमित शर्मा, दिलजीत मान मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App