चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन ने तीन डीएसपी बदले, श्रुति अरोड़ा को एसडीपीओ साउथ की जिम्मेदारी

By: निजी संवाददाता— चंडीगढ़ Sep 19th, 2020 12:06 am

चंडीगढ़ –चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन ने तीन डीएसपी के तुरंत प्रभाव के तबादले कर दिए हैं। वहींए चंडीगढ़ पुलिस विभाग की ओर से 2018 बैच की आईपीएस श्रुति अरोड़ा को एसडीपीओ साउथ की पहली जिम्मेदारी मिली है। श्रुति अरोड़ा जल्द ही चंडीगढ़ पहुंचने के बाद अपना चार्ज संभाल लेंगी। गौरतलब है कि तब तक आइपीएस नेहा यादव के पास ही एसडीपीओ साउथ का चार्ज रहेगा। नेहा यादव को एसपी साइबर की पोस्ट मिली है।

इसके अलावा डीएसपी ईस्ट का चार्ज गुरमुख सिंह को सौंप गया है। इससे पहले दिलशेर सिंह चंदेल के पास यह जिम्मेदारी थी। जबकि डीएसपी गुरमुख सिंह के पास पीसीआर विंग का चार्ज था। डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल को कम्युनिकेशन और महिला डीएसपी सीता देवी को पीसीआर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। श्रुति अरोड़ा हरियाणा की चीफ सेक्रेटरी केशनी आनंद अरोड़ा की बेटी हैं। चंडीगढ़ में एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी रह चुके आइपीएस मनीष चौधरी भी इसी परिवार से संबंध रखते हैं। श्रुति अभी अपने करियर की शुरुआत कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App