कोरोना का बड़ा हमला…26 नए केस

By: नगर संवाददाता। ऊना Sep 24th, 2020 12:22 am

ऊना में रेपिड एंटीजन टेस्ट में छह निकले पॉजिटिव; 158 सैंपल नेगेटिव, नमूने एकत्रित करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

ऊना-जिला ऊना को एक दिन की राहत देने के बाद कोरोना ने आज फिर बड़ा हमला बोला है। बुधवार को 26 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए है। इसमें मंगलवार को कोविड जांच को पालमपुर भेजे गए 178 सैंपल्स में से 20 पॉजिटिव मामले सामने आए है। वहीं, 158 सैंपल नेगेटिव रहे। वहीं रेपिड एंटीजेन टेस्ट में 64 सैंपल लिए गए थे जिसमें से छह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। हरोली उपमंडल के सिंगा में कुल 6 पॉजिटिव मामले आये है। इसमें एक 39 वर्षीय व्यक्ति और उसके 12 व 15 वर्षीय बेटे संक्रमित है।

वहीं एक 40 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 20 वर्षीय बेटी और 14 वर्षीय बेटा पॉजिटिव है। हरोली उपमंडल के दुलैहड़ में 37 वर्षीय पुरुष और 37 वर्षीय महिला और टाहलीवाल का 27 वर्षीय युवक संक्रमित हुआ है। ऊना उपमंडल के आईएसबीटी के नजदीक का 70 वर्षीय व्यक्ति, नंगड़ा का 13 वर्षीय बालक, गांव देहलां की 35 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय पुरूष और 74 वर्षीय वृद्ध,  जनकौर का 27 वर्षीय युवक, चताड़ा की 35 वर्षीय महिला और मैहतपुर के साथ लगते कलसेहड़ा का 30 वर्षीय युवक संक्रमित हुआ है। गगरेट उपमंडल के अंबोटा की 43 वर्षीय महिला और उसकी 17 वर्षीय बेटी संक्रमित पाई गई है। कुठेड़ा जसवालां का 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, सीएमओ डा. रमन शर्मा ने बताया कि बुधवार को 26 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।

जिला के 19 क्षेत्रों को किया हॉटस्पॉट सूची से बाहर

ऊना। डीसी संदीप कुमार ने बताया कि जिला ऊना के विभिन्न क्षेत्रों को जिला की हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूची से बाहर करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन से बाहर किए गए क्षेत्रों में अब तक के क्षेत्र शामिल हैं। डीसी संदीप कुमार ने बताया कि झलेड़ा के वार्ड नंबर-5 में शाम होंड़ा, मैहतपुर के वार्ड नंबर 1 में राजिंद्र जोशी के घर को, बसदेहड़ा के वार्ड नंबर-4 में पवन भारदवाज़ के घर को, अप्पर बसाल के वार्ड नंबर-4 में संदीप कुमार के घर और वेद प्रकाश के घर से कुलदीप के घर व वार्ड नंबर-5 में स्वर्ण सिंह के घर से महेश के घर, अप्पर कोटला कलां के वार्ड नंबर-2 में हरदयाल सिंह के घर से पुष्पा देवी के घर, अजनोली के वार्ड 2 में अश्वनी राणा के घर, रायपुर के वार्ड नंबर-4 में नितिन के घर, संतोषगढ़ के वार्ड नंबर-2 में मोनिका देवी के घर, नंगल सलांगड़ी के वार्ड नंबर-3 में रामदास के घर से शंकरी देवी के घर, ज़खेड़ा के वार्ड नंबर-3 में कृष्ण कुमार के घर, कोटला कलां लोअर के वार्ड नंबर-3 में शशि के घर से कुलदीप सिंह के घर, हरोली के वार्ड नंबर-9 में मोहल्ला रोलियां में कुलदीप सिंह के घर से परमजीत के घर, अजोली के वार्ड नंबर-6 में कुलदीप सिंह के घर तक हॉटस्पॉट सूची से बाहर कर दिया गया है।

जिला में 1172 पहुंची संक्रमितों का आंकड़ा

रेपिड एंटीजेन टेस्ट में 64 सैंपल लिए गए थे। इसमें से छह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अंब उपमंडल के टकारला की 33 वर्षीय महिला, प्रतापनगर का 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए है। उपमंडल हरोली के सलोह का 77 वर्षीय बुजुर्ग और दुलैहड़ की 65 वर्षीय वृद्ध महिला संक्रमित पाए गए है। वहीं ऊना उपमंडल के बसदेहड़ा की 21 वर्षीय युवती और रक्क कालोनी का 36 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए है। जिला में संक्त्रमितों की कुल संख्या 1172 हो गई है। इसमें से 10 की मौत हो चुकी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App