कोरोना से रिटायर्ड पुलिस कर्मी की मौत

By: स्टाफ रिपोर्टर। अंब Sep 20th, 2020 8:15 am

ऊना में छह-अंब में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव; जिला में लगातार बढ़ रहा वायरस का कहर, सैंपल लेने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

अंब के एक 63 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिस हैड कांस्टेबल की शनिवार को मृत्यु हो जाने से अंब में दहशत का मौहाल बन गया है। मृतक अंब के हीरा नगर में रहता था। मृतक किडनी की बीमारी से पीडि़त था। इस दौरान जब वह उपचार के लिए चंडीगढ़ में एक निजी हास्पिटल में गया तो टेस्ट के दौरान उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। गुरुवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने पर उसे ऊना हास्पिटल से टांडा मेडिकल कालेज में रैफर किया गया था। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई है।

अंब में दो और कोरोना पॉजिटिव

अंब। अंब में कोरोना बीमारी का हमला लगातार जारी है। शनिवार को अंब हास्पिटल में लिए गए सैंपल के दौरान दो लोग संक्रमित पाए गए है। संक्रमितों में एक महिला पुलिस कर्मचारी की माता व अंब का ही एक अन्य व्यक्ति शामिल है। कोरोना के अंब में लगातार बढ़ रहे मामलों से लोग भयभीत है।

लोगो की थोड़ी सी भी लापरवाही उन पर भारी पड़ रही है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पेखूबेला कोविड सेंटर में दाखिल है। उधर, कोरोना के सिमटिम कितने घातक होते जा रहे है। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की अंब पुलिस के दो कर्मचारी रिसेंपलिंग के दौरान भी पॉजिटिव पाए  गए है। उनकी हालत में दस दिन बाद भी कोई सुधार नहीं हो पाया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App