दलालड़ में कटेगा उम्रदराज आम का पेड़

By: निजी संवाददाता—भोरंज Sep 21st, 2020 7:10 am

वन विभाग से मिली परमिशन, रिहायशी मकानों को बना था खतरा, लोेगों ने विधायक को कहा थैंक्स

भोरंज-विस क्षेत्र भोरंज की ग्राम पंचायत बधानी के गांव दलालड़ के पास सड़क के बीच आम का पेड़ है। यह पेड़ बहुत पुराना है और आंधी-तूफान से कभी भी गिर सकता है, जिस कारण जान-माल का नुकसान हो सकता है। इस वृक्ष के साथ लोगों के तीन-चार रिहायशी मकान भी हैं।

इन मकानों को ज्यादा खतरा है। लोगों का कहना है कि वर्षा, आंधी-तूफान से वृक्ष गिर जाए, तो जो इसके नजदीक रिहायशी मकान है जद में आने के कारण कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस समस्या के बारे वन विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन आज दिन तक कोई कार्यवाही नहीं हुई थी, लेकिन भोरंज विधायक कमलेश कुमारी के हस्तक्षेप के बाद अब इस पेड़ को काटने की परमिशन वन विभाग ने दे दी है, जिससे ग्रामीण खुश हैं। आजकल बस्सी से अवाहदेवी सड़क निर्माण का कार्य भी जोरों से चल हुआ है और यह पेड़ सड़क के साथ सटा हुआ है। पेड़ कटने से सड़क निर्माण में भी सुविधा हो जाएगी और सड़क भी कुछ हद तक सीधी हो जाएगी।

स्थानीय लोगों ने भोरंज विधायक कमलेश कुमारी व वन विभाग का धन्यवाद किया है। इस बारे बीओ वन खंड अधिकारी भरेड़ी जगत राम ने बताया कि दलालड़ में आम के पेड़ को काटने की परमिशन मिल गई है। शीघ्र पेड़ को कटवा दिया जाएगा। डीएफओ सीएल बंदना ने कहा कि उन्हें ऑनलाइन शिकायत मिली थी। लोगों की परेशानी को देखकर पेड़ को काटने की परमिशन दे दी गई है। वहीं इस बारे बधानी पंचायत के उपप्रधान विनोद कुमार ने बताया कि पेड़ को काटने की परमिशन वन विभाग से मिल गई है। शीघ्र वन विभाग के कर्मचारियों से मिलकर पेड़ कटवा दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App