डांस हिमाचल डांस से युवा दिलों पर राज करने वाले नितेश धीमान जल्द करेंगे बड़ा धमाका

By: विजय लगवाल, शाहपुर Sep 26th, 2020 10:13 pm

शाहपुर-प्रदेश के अग्रणी मीडिया हाउस दिव्य हिमाचल के मेगा इवेंट डांस हिमाचल डांस के सीजन चार और पांच में नितेश धीमान का ग्र्रुप  दि लास्ट किंग्स विनर रहा था। नितेश धीमान जवाली हलके के तहत कुठेड़ गांव के रहने वाले हैं। कोरोना के चलते लाकडाउन और अनलॉक में भी नितेश धीमान ने खुद को व्यस्त रखा और आनलाइन वर्कशाप करवाई। इस दौरान उन्होंने हिमाचल के तमाम बड़े डांसर्ज से गुरों का आदान प्रदान किया।

उन्होंने कहा 16 दिन चलने वाले इस कैंप में कई सदस्यों का चयन हुआ है। नितेश ने दिव्य हिमाचल को बताया कि किंग्ज यूनाटेड ग्रुप उनका फेवरेट है। इसके अलावा मुंबई से सागर बोरा को वह बेहद पसंद करते हैं। वहीं कुछ अमरीकी डांसर्ज को भी वह फालो करते हैं। डांस की दुनिया में दिनों दिन अपनी छाप छोड़ते जा रहे नितेश ने आगे बताया कि वह आगामी समय में कुछ शो प्लान करने वाले हैं। ये शो काफी बड़े होंगे।

जवाली हलके के तहत कुठेड़ में रहने वाले नितेश पढ़ाई में भी अव्वल हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी  जर्नलिस्म में मास्टर्स पूरी हो गई है। वह अब पीएचडी करेंगे। अमरीका के डांसर्ज को भी फालो करते है। कुछ और शो प्लान कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप दिव्य हिमाचल द्वारा आयोजित डांस हिमाचल डांस सीजन 4 तथा पांच में नितेश के ग्रुप ने लगातार दो बार विजेता बनकर हर किसी का दिल जीत लिया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App