दिन भर धूप, मैदानों में फिर भी लुढ़क रहा पारा

By: कार्यालय संवाददाता - शिमला Sep 29th, 2020 12:01 am

हिमाचल प्रदेश के तापमान में उतार -चढ़ाव का क्रम जारी है। अब राज्य के मैदानी इलाकों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। हालांकि राज्य के मध्यम व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में रविवार के मुकाबले उछाल रिकॉर्ड  किया गया है, मगर मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में चार अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहेगा।

 राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ बना रहा। दोपहर तक तेज धूप खिली रही, मगर दोपहर बाद शीतलहर चलने लगी, जिससे कई स्थानों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शिमला, भुंतर, कल्पा, केलांग को छोड़ कर समूचे प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक  डिग्री तक की गिरावट आई है। मैदानी इलाकों के तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आई है। राज्य में अधिकतम तापमान अभी सामान्य से अधिक आंका जा रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है।मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में चार अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App