Farmers ने फूंका pm का पुतला, मोहाली फेस-11 में कृषि बिलों के खिलाफ किया प्रदर्शन

By: निजी संवाददाता— मोहाली Sep 28th, 2020 12:05 am

 मोहाली-अकाली दल टकसाली ने मोहाली में किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार खिलाफ नारेबाजी की। मोहाली फेज-11 में किसानों ने पीएम का पुतला फूंका। किसानों का कहना था कि सरकार किसानों के खिलाफ बिल लाकर उन्हें मजदूर बनाने में लगी है। देश के लोगों का पेट भरने वाले किसानों को ही देश की सरकार भेदभाव कर रही है।

अकाली दल टकसाली के नेता हरसुखइंद्र सिंह बब्बी बादल ने कहा कि केंद्र सरकार की मोदी सरकार ने हमेशा पंजाब के किसानों के साथ धोखा किया है। हरसुखइंद्र सिंह बब्बी बादल ने कहा कि अब किसानों को अपने ही खेतों में बंधुआ मजदूर बनाने की मोदी सरकार की चाल को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। टकसाली नेताओं ने मुख्य सड़क पर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान सड़क पर गाडि़यों की लंबी लाइन लग गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने किसानों पर थोपे गए बिलों को अगर वापस नहीं लिया, तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App