हमीरपुर में कोरोना के 14 नए केस

By: स्टाफ रिपोर्टर—हमीरपुर Sep 21st, 2020 12:49 am

पेंडिंग सैंपल की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बुधवीं गांव के सात लोग प्राइमरी कांटेक्ट में आने से संक्रमण के शिकार

हमीरपुर-स्वास्थ्य खंड गलोड़ के तहत आने वाले गांव बुधवीं के सात लोगों सहित जिला में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। शनिवार देर रात को प्राप्त रिपोर्ट में इनकी पुष्टि हुई है। बुधवीं से संक्रमित निकले सात लोग कोरोना संक्रमित व्यक्ति के प्राइमरी संपर्क हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में गांव बुधवीं की 27 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय व्यक्ति, 59 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय व्यक्ति, सात वर्षीय बच्चा, 28 वर्षीय व्यक्ति और 34 वर्षीय महिला शामिल है। ये सभी लोग कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क के कारण पॉजिटिव हुए हैं।

इन सभी लोगों को गृह संगरोध में रखा गया था। गांव री डाकघर ऊटप के 32 वर्षीय व्यक्ति और 20 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ये दोनों दिल्ली से आए थे और गृह संगरोध में रह रहे थे। गांव सामलू डाकघर धीरवीं का 40 वर्षीय व्यक्ति और बस्सी झनियारा के गांव खैंदा की 50 वर्षीय महिला भी प्राथमिक संपर्क के कारण संक्रमित हुई है। जिला में रविवार को दो लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।

इनके सैंपल 15-16 सितंबर को लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट रविवार को प्राप्त हुई है।  एक 31 वर्षीय पुलिस कर्मचारी और बड़सर के गांव झिरालड़ी की 55 वर्षीय महिला के सैपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ये दोनों लोग कोरोना संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क के कारण पॉजिटिव निकले हैं। इन्हें पहले ही गृह संगरोध में रखा गया था। इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल में एक वर्षीय बच्ची भी पॉजिटिव पाई गई है। ये सभी लोग पेंडिंग चल रहे सैंपल की जांच में संक्रमित पाए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App