ईद पर रिलीज होगी जॉन की ‘सत्यमेव जयते 2’

By: एजेंसियां —मुंबई Sep 22nd, 2020 12:12 am

मुंबई-बॉलीवुड के माचो मैन जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ ईद के अवसर पर वर्ष 2021 में रिलीज होगी।  वर्ष 2018 में मिलाप ज़ावेरी ने जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेयी को लेकर फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ बनायी थी। फिल्म के सीक्वल में भी जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है। फ़िल्म को ईद 2021 में रिलीज़ किया जाएगा। इस बात की जानकारी जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। जॉन ने फ़िल्म का एक पोस्टर जारी किया है।

जॉन अब्राहम ने पोस्टर जारी करते हुए बताया कि फ़िल्म 12 मई, 2021 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी। उन्होंने लिखा, “जिस देश की मईया गंगा है, वहां खून भी तिरंगा है। सत्यमेव जयते 2 को सिनेमाघरों में 12 मई को ईद के दिन रिलीज़ होगी।”


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App