किसानों की मदद करे सरकार

By: -नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी Sep 28th, 2020 12:06 am

इन दिनों धान की कटाई का काम जोरों पर है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में धान की खेती अधिकतम रूप से की जाती है। धान काटने के बाद खेतों में धान के अवशेष रह जाते हैं जो किसानों के लिए समस्याएं पैदा कर देते हैं। धान के अवशेषों को बाहर निकालना बहुत महंगा पड़ता है। किसानों के पास पुआल जलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। धान के जलने से प्रदूषण होता है। विशेष रूप से दिल्ली में हालत हर साल सबसे खराब हो रही है। सरकारी मदद के बिना उनके पास एक ही विकल्प है कि वे ठूंठों को जलाएं। यह लोगों के लिए बहुत हानिकारक है क्योंकि यह बीमारियों का कारण बनता है। अवशेषों को बाहर निकालने में सरकार को किसानों की मदद करनी चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App