किसानों से बर्बरता बर्दाश्त नहीं, आम आदमी पार्टी कालका ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

By: निजी संवाददाता— चंडीगढ़ Sep 16th, 2020 12:05 am

चंडीगढ़ –आम आदमी पार्टी कालका के पदाधिकारियों ने मंगलवार को केंद्र की भाजपा द्वारा लागू तीन अध्यादेशों के खिलाफ पीपली में आयोजित एक शांतिपूर्वक रैली में शामिल होने जा रहे किसानों मजदूरों तथा आढ़तियों पर पुलिस ने बर्बतापूर्ण लाठीचार्ज कर जो दमन चक्र चलाया है, उसके विरोध में उपमंडलाधीश कालका को एक ज्ञापन सौंपा। इस कार्रवाई में कई किसान तथा आढ़ती पुलिस की इस बर्बतापूर्ण कार्रवाई से घायल भी हुए।

आम आदमी पार्टी इस शर्मनाक कृत्य की भर्तसना करती है। आप कालका प्रधान हरप्रीत सिंह ने कहा लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज शांतिप्रिय ढंग से उठाने तथा कहीं भी आने-जाने का अधिकार है। पर लेकिन हरियाणा सरकार के इशारे पर पुलिस ने लोकतंत्र की आवाज को लठतंत्र से दबाने का शर्मनाक कृत्य किया है तथा लाठी चार्ज करके दमनकारी कार्रवाई की है। आम आदमी पार्टी किसानों मजदूरों तथा आढ़तियों के साथ खड़ी है। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री ईश्वर सिंह, पंचकूला विधानसभा अध्यक्ष बलजीत सिंह बल्ली, सहसचिव कमलदेव, सोशल मीडिया इंचार्ज हरप्रीत सिंह गोगा, उपाध्यक्ष रोहित अरोड़ा, अमृत सिंह व दीपक जांडली वाला उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App