‘मन की बात’ जनता से संवाद का बेहतर जरिया

By: कार्यालय संवाददाता, कुल्लू Sep 28th, 2020 12:24 am

पूर्व सांसद महेश्वर सिंह बोले, प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं से जुड़ रहे लोग

 कुल्लू-पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के जरिए जनता से सीधा संवाद करते हैं तथा इस संवाद से जहां एक और प्रधानमंत्री जन आकांक्षाओं पर खरा उतर रहे हैं, वहीं नित नई योजनाओं को क्रियान्वित करके जनता तक भी उसका लाभ भी पहुंच रहे हैं।

यह बात उन्होंने रघुनाथपुर में आयोजित मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद  अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में भी कांग्रेस खोट निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ते तथा वह यह भूल जाते हैं कि उनकी सरकार के समय तो प्रधानमंत्री संवाद ही नहीं किया करते थे। उन्होंने कहा कि आज देशवासी खुश है कि उन्हें काम करने वाला तथा बोलने वाला प्रधानमंत्री मिला है, जो कि दुनिया भर के देशों में भी लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के बड़े-बड़े देशों के साथ अपने व्यवहार वह वाणी की मधुरता से बेहतर संबंध बना चुके हैं। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र संगठन मंत्री सुरेश शर्मा ने भाजपा संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला एवं प्रत्येक कार्यकर्ता से आह्वान किया कि वह संगठन की मजबूती में अपना अहम योगदान प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि आज देश में लोग मजबूर नहीं बलकि मजबूत सरकार के कार्य से खुश हैं।

 उन्होंने कहा कि गर्व का विषय है कि आगामी तीन अक्तूबर को सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण अटल टनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री  द्वारा किया जा रहा है। रविवार को रघुनाथपुर में तीन ग्राम केंद्र अखाड़ा-सुल्तानपुर व सरवरी की बैठक का भी आयोजन हुआ। इस बैठक में पूर्व सांसद महेश्वर सिंह व मंडी संसदीय संगठन मंत्री सुरेश शर्मा अलावा जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवराज बौद्ध, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, कुल्लू मंडल अध्यक्ष ठाकुर चंद, महामंत्री जगदीश ठाकुर, सचिव नैना कंबोज , महिला मोर्चा कुल्लू मंडल अध्यक्षा विमला ठाकुर ,  नगर परिषद कुल्लू व भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष  ऋभ कालिया ,पार्षद अनीता शर्मा, तरुण विमल, राजेंद्र सुद, ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष, मतदान केंद्रों के अध्यक्ष व बूथ पालक उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App