अभी और पसीने छुड़ाएगी गर्मी ; Himachal में दो सितंबर तक खिली रहेगी धूप

By: कार्यालय संवाददाता — शिमला Sep 27th, 2020 12:07 am

 वीकेंड पर भी तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड

 शिमला-हिमाचल प्रदेश में दो अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में उछाल आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि वीकेंड पर राज्य के  अधिकांश क्षेत्रों के तापमान में पहले के मुकाबले उछाल आंका गया है, मगर आगामी दिनों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी आने की संभावना जताई जा रही है। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। सुबह के समय आसमान में काले बादल घिरे रहे, मगर दिन के समय धूप खिली रही। इस दौरान लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा, लेकिन दोपहर बाद चली ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में एकाएक भारी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से आठ डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आंकी गई है। केलांग के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा आठ डिग्री की गिरावट आंकी गई है। इसके

अलावा कल्पा में तीन, सुंदरनगर में दो, भुंतर, चंबा, डलहौजी में एक डिग्री तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। सोलन, कांगड़ा और हमीरपुर को छोड़कर समूचे प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। बीते 24 घटों के दौरान धर्मशाला में 42, पालमपुर में 25, बैजनाथ में 14, डलहौजी में सात और कसौली में पांच मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के बाद राज्य में रातें सर्द होने लगी है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में दो अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान अनेक स्थानों पर धूप खिली रहने से तापमान में उछाल आने की संभावना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App