प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का परवाणू में वेलकम, चुनावों में दिव्यांगों को मिले आरक्षण

By: निजी संवाददाता-परवाणू Sep 24th, 2020 5:06 pm

निजी संवाददाता-परवाणू
प्रदेश में ठप पड़े विकास को पटरी पर लाने के लिए प्रदेश की वर्तमान सरकार को सत्ता से बाहर करना है। यह उदगार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजीव शुक्ला के पहली बार हिमाचल पधारने पर टीटीआर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत करने के अवसर पर कहे। उनके सवागत के लिए सोलन जिला के कसौली, सोलन, नालागढ़, दून के कांग्रेसी कार्यकर्ता टीटीआर चौक पर सुबह नौ से 11:30 बजे तक डटे रहे। उनके पहुंचते ही कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ उनका सवागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद सुलतात्नपुरी, प्रदेश कांग्रेस के सोलन जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, कसौली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ठाकुरदास शर्मा, दून कांग्रेस से राम कुमार चौधरी, मदन चौधरी, प्रदेश इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बाबा, परवाणू कांग्रेस के पार्षद संजय यादव, प्रेमलता गुलेरिया, राजेश शर्मा, संदीप चौहान, लखविंदर सिंह, राजाराम भारती, बिरमा आजाद, रविंद्र गर्ग, दिनेश आजाद, यशपाल ठाकुर व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

पंचायत चुनावों में दिव्यांगों को दिया जाए चार प्रतिशत आरक्षण, मंडी में उठी आवाज
मंडी — जिला मंडी में करीब छह महीने के बाद हिमालयन विकलांग कल्याण एसोसिएशन की बैठक जिला अध्यक्ष हेमलता पठानिया ने की अध्यक्षता में हुए। बैठक में दिव्यांग जनों को आ रही विभिन्न समस्यायों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपेंगे और मांग की जाएगी की आने वाले पंचायत चुनावों में दिव्यांग जनों को चार प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। वेलफेयर दफ्तर में जल्द से जल्द दिव्यांग जनों के नए बस पास बनवाए जाएं ताकि दिव्यांगों को बार बार दफ्तरों के चक्कर ना लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया जाता है।तो आने वाले समय में अपने संघर्ष को तेज किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App