प्रतिभा निखारेगा कायनात प्रोजेक्ट, दि क्रिएटिव फेस्ट मंच पर हुनर दिखा पाएंगे जरूरतमंद छात्र

By: निजी संवाददाता— चंडीगढ़ Sep 6th, 2020 12:07 am

कोरोना महामारी के कारण गरीब और जरूरतमंद छात्रों की शिक्षा को सुनिश्चित करने और उनके अंदर छिपी कला को उजागर करने के लिए कायनात प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत शुरू किए गए दि क्रिएटिव फेस्ट मंच पर इन बच्चों को अपनी कला को उजागर करने का मौका मिलेगा।

अमृतसर स्थित कांग्रेस भवन में इस प्रोजेक्ट का नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया की महिला विंग की अध्यक्ष रामशा कलहन और उपाध्यक्ष ग़ज़ल छीना ने औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया गया यह प्रोग्राम लॉकडाउन के कारण अपने स्कूलों की क्लास मिस करने को मजबूर छात्रों में आत्मविश्वास जगाने के लिए अहम रोल अदा करेगा।  मंच की ओर से विभिन आयु वर्ग के बच्चों में लेखन ओर चित्रकारी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

इस अवसर पर  नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया पंजाब के अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने कहा कि उनका यह प्रयास देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की विरासत को आगे बढ़ाएगा और यह मंच जरूरतमंद और गरीब तबके के बच्चों के लिए सुलभ शिक्षा सुविधाएं सुनिश्चित करने को समर्पित होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App