चंडीगढ़ में 10 लाख लोगों पर 174 की कोरोना से मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट से खुलासा

By: निजी संवाददाता — चंडीगढ़ Oct 18th, 2020 12:10 am

चंडीगढ़-देश में कोरोना से मौत के लगातार बढ़ रहे मामलों पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिंता जाहिर की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पूरे देश में 13 ऐसे राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को चिन्हित किया है जहां राष्ट्रीय औसत से ज्यादा कोरोना संक्त्रमण के चलते मौत के मामले सामने आए हैं। मंत्रालय की ओर से इन 13 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की सूची जारी की गई है। साथ ही यहां की सरकारों और प्रशासनिक अमले को कोरोना की घातक स्थिति पर नियंत्रण के लिए अगाह किया है। इस सूची के टॉप-10 राज्यों व यूटी में सात चंडीगढ़ का नाम भी शुमार है।

चंडीगढ़ इस सूची में छठे स्थान पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो रिपोर्ट जारी की है, उसके मुताबिक सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में 10 लाख लोगों पर 174 लोगों की कोरोना से मौत दर्ज की गई है, जबकि चंडीगढ़ में अब तक कोरोना 206 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से मौत की स्थिति पर अगर नजर डालें तो, देश में 10 लाख लोगों की आबादी पर 81 लोगों की कोरोना से मौत का आंकड़ा दर्ज किया गया है। कोरोना से मौत के मामलों में पंजाब में भी स्थिति घातक है। इस सूची में पंजाब 10वें स्थान पर है। पंजाब में 10 लाख लोगों पर 131 लोगों की मौत दर्ज की गई है। पंजाब से भी ज्यादा चंडीगढ़ में कुल आबादी पर कोरोना से मौत के मामले सामने आए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App