अब पीजीडीसीए का एंट्रेस एग्जाम पांच नवंबर को

By: शिमला। Oct 24th, 2020 12:05 am

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने पीजीडीसीए की 28 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। इस दिन प्रवेश परीक्षाएं होने के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने डेटशीट में बदलाव किया है। एचपीयू ने पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर कोर्स नंबर डीसीएस-101 का पेपर पांच नवंबर को होगा। पहले यह पेपर 28 अक्तूबर को होना था, लेकिन अब पेपर पांच नवंबर को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगी।

 प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन अब 28 अक्तूबर, 2020 को प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। छात्र संगठनों के आंदोलन के बीच विश्वविद्यालय ने 28 को एमबीए और विधि कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं अयोजित करने का निर्णय लिया है। ऐसे में इस दिन पीजीडीसीए का पेपर नहीं होगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय के कंडक्ट ब्रांच की ओर से अधिसूचना जारी हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App