अभिलाषी की सुमन लता एम्स में नर्सिंग ऑफिसर

By: कार्यालय संवाददाता— नेरचौक Oct 22nd, 2020 12:08 am

अभिलाषी कालेज ऑफ नर्सिंग की एक और छात्रा सुमन लता का एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के पद के लिए चयन हुआ है। एम्स की नोरसेट की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सुमन लता का इस पद के लिए चयन हुआ है। इस परीक्षा में 80 हजार के करीब परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें सुमन लता का 1414 रैंक है। इस परीक्षा मे सुमन लता ने 98.53 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इससे पहले कालेज की छात्रा आरती भी एम्स में नर्सिंग ऑफिसर की सेवा के लिए चयनित हुई हैं। सुमन लता ने बताया कि उसके पिता आयुर्वेदा विभाग मे फार्मासिस्ट हैं। उनकी प्रेरणा के चलते ही उसने नर्सिंग के क्षेत्र को चुना है।

 सुमन लता ने बताया कि बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के दौरान उसने अपने कालेज की प्रिंसीपल डा. पेरिदुराचि कुमार और मनोविज्ञान डिपार्टमेंट में शालिनी पठानिया के मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखा है, जिसकी बदौलत उसे नर्सिंग के क्षेत्र में सफलता मिल रही है। सुमन लता ने बताया कि अभिलाषी कालेज ऑफ नर्सिंग प्रदेश का ऐसा कालेज है, जहां की मैनेजमेंट पढ़ाई के साथ क्लीनिकल प्रैक्टिस के लिए बहुत ही बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाती है। इस शानदार उपलब्धि के लिए अभिलाषी गु्रप के अध्यक्ष डा. आरके अभिलाषी, एमडी डा. ललित अभिलाषी, सचिव नरेंद्र कुमार, कालेज की प्रिंसीपल डा. पेरिदुराचि कुमार, वाइस प्रिंसीपल निशा ठाकुर और एडमनी स्ट्रेटर बीआर नायक ने सुमन लता, उसके अभिभावकों और टीचर्ज को बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App