अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में छपे प्रो. नरेंद्र के तीन शोध पत्र

By: दौलतपुर चौक। Oct 22nd, 2020 12:06 am

राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में भौतिकी के प्रोफेसर नरेंद्र ठाकुर ने अपने गाइड डा. मनीष टोंक की अगवाई में एक महीने में तीन शोध पत्र प्रस्तुत कर प्रदेश का नाम चमकाया है। उक्त तीनों शोध पत्र अलग-अलग एवं नामी अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हुए हैं, जिससे उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। स्थानीय कालेज में भौतिकी विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. नरेंद्र ठाकुर का प्रथम शोध पत्र सेमीकंडक्टर जर्नल ऑफ स्प्रिंगर में आठ सितंबर, 2020 को प्रकाशित हुआ। इसमें उन्होंने कॉपर सल्फाइड नैनो पार्टिकल्स के बारे में अपनी रिसर्च दुनिया के सामने रखी।

उनका द्वितीय शोध पत्र जर्नल ऑफ इनऑर्गेनिक एंड ऑर्गेनोमेट्रिक पॉलिमर्स एंड मैटेरियल्स ऑफ स्प्रिंगर में 15 सितंबर, 2020 को प्रकाशित हुआ, जिसमें माइक्रो स्ट्रक्चरल, मोरफोलॉजिकल एंड चार्ज ट्रांसपोर्ट स्टडीज के बारे में विचार व्यक्त किए हैं। तीसरा शोध पत्र केमिस्ट्री सेलेक्ट ऑफ विली में 16 अक्तूबर, 2020 को प्रकाशित हुआ। इसमें इफेक्ट ऑफ सरफेक्टट्स ऑन दि स्ट्रक्चरल एंड लुमिनेसीन प्रॉपर्टीज आदि के बारे में शोध किया है। प्रो. नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि ऊक्त तीनों शोध पत्र उनके गाइड डा. मनीष टोंक की गॉडेंस एवं पूर्ण सहयोग से प्रकाशित हो पाए हैं। उधर कालेज प्राचार्य डा. आरके शर्मा ने प्रो. नरेंद्र ठाकुर को बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App