भुटलीमानल पंचायत का 1.12 करोड़ से किया विकास

By: संजीव ठाकुर-नौहराधार Oct 31st, 2020 12:22 am

रेणुका विधानसभा क्षेत्र की पिछड़ी पंचायत भुटलीमानल में प्रधान द्वारा अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में विकासात्मक कार्य को लेकर ‘दिव्य हिमाचल’ से चर्चा करते हुए बताया कि भुटलीमानल पंचायत में पांच वर्षों में विकास को पंख लगे हैं। पांच वार्ड की इस पंचायत की आबादी 1400 है जबकि 900 मतदाता है। पांच वर्षों में इस पंचायत में करीबन 1.12 करोड़ का बजट विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किया गया है। जबकि अभी कई कार्य प्रगति पर है। पंचायत में करीब 380 जॉब कार्ड धारक हैं जिनको घरद्वार पर मनरेगा के तहत रोजगार दिया गया है। देखा जाए तो वर्तमान प्रधान मंजुबाला के कार्य से पंचायत के सभी वर्ग खुश है। भुटलीमानल की पंचायत प्रधान मंजुबाला ने अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा बजट किसानों की प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त हुए भूमि सुधार के लिए बजट खर्च हुआ है।

भूमि सुधार पर करीब 40 लाख खर्च किया गया। विभिन्न गांव में पेयजल व सिंचाई के लिए 25 लाख की लागत से टैंको का निर्माण कार्य किया गया। भू-संरक्षण पर 20 लाख खर्च किया गया। श्मशानघाट पर तीन लाख की राशि खर्च की गई। छह लाख की लागत से सामुदायिक भवनों का निर्माण किया गया। वर्षाशालिका पर तीन लाख का बजट खर्च किया गया। गांवो में पक्की गलियों पर 15 लाख खर्च किया गया। पंचायत प्रधान ने बताया कि उन्होंने पंचायत के हर गांव बस्ती में समान विकासात्मक कार्य किए हैं। अभी कई कार्यो के वर्कऑर्डर लगाए गए हैं। जिस पर लाखों की राशि व्यय करनी बाकी है। (एचडीएम)

पांच साल की उपलब्धियां

 लोगों को दिया रोजगार, 380 लोगों के बनाए जॉब कार्ड

 पेयजल व सिंचाई के लिए 25 लाख की लागत से टैंकों का किया निर्माण कार्य

 सामुदायिक भवनों का किया निर्माण

15 लाख से पक्की कीं गांव की गलियां

पंचायत में यह हुआ विकास

पंचायत प्रधान मंजुबाला ने कहा कि भुटलीमानल में हर वर्ग का ध्यान रखते हुए सड़क से लेकर गलियां, भूमि सुधार आदि महत्त्वपूर्ण कार्य किया है। बिना भेदभाव से पंचायत के सभी छोटे-बड़े गांव में एक समान कार्य किया गया है। अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में  विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रधान ने बताया कि इनके समस्त पंचायत प्रतिनिधियों ने भी विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने में कोई कसर नही छोड़ी है। पांच वर्ष में हुए विकास कार्यों के लिए मैं समस्त ग्रामवासी के साथ पंचायत के सदस्यों को भी श्रेय देती हूं। प्रधान व पंचायत सदस्यों द्वारा उक्त पंचायत में हुए विकासात्मक कार्यों से सभी वर्ग खुश है। इन्होंने कहा कि अभी कई कार्य प्रगति पर चल रहे है । कई कार्यों के प्राक्कलन अवार्ड हेतु विकास खंड गए हैं, जिसका कार्य होना बाकी है।

पंचायत का नाम…भुटलीमानल

ब्लॉक…     संगड़ाह

प्रधान…    मंजुबाला

आबादी…     1400

कुल वार्ड…    पांच

मतदाता…   900


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App