Bihar Assembly Election: बिहार में पहले चरण का मतदान आज

By: नई दिल्ली। Oct 28th, 2020 12:06 am

बिहार में बुधवार को पहले चरण के लिए मतदान होगा। इसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव और लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान जैसे युवा नेताओं के दमखम की परीक्षा हो जाएगी। पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। कुल 1066 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 114 महिला और 952 पुरुष हैं। आठ मंत्रियों की किस्मत का फैसला होना है। लोकजनशक्ति पार्टी के 42 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी इलाके से पिछली बार (2015 के विस चुनाव में) लालू की पार्टी राजद के 27 विधायक जीतकर आए थे। पहली बार विधानसभा चुनाव में अपने गठबंधन का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी यादव के लिए भी पहला दौर बेहद महत्वपूर्ण है। दलों के हिसाब से देखें तो पहले चरण में राजद के सबसे ज्यादा 25 विधायक मैदान में हैं। दूसरे नंबर पर जदयू है, जिसके 23 विधायक हैं। भाजपा के 13 और कांग्रेस के 8 विधायक हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App