धर्मशाला के ओपन एयर जिम में यूरोपियन स्टैंडर्ड इक्विपमेंट

By: नगर संवाददाता— धर्मशाला Oct 22nd, 2020 12:06 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिट इंडिया मुहिम के तहत नगर निगम धर्मशाला में शहर के विभिन्न वार्डों में ओपन एयर जिम बनाए जाने के प्रोपोजल पर फिर कार्य तेज गति से शुरू होने लगा है। लंबे अरसे से कई पार्क व जिमों के कार्य अधर में ही नगर निगम धर्मशाला द्वारा छोड़ दिए गए थे, जो एक बार फिर से शुरू होने लगे हैं। इतना ही नहीं धीमी रफ्तार से चल रहे पहले के कार्यों में कई जिम व पार्क के उपकरण टूट चुके हैं। पर अब नगर निगम धर्मशाला द्वारा यूरोपियन स्टैंडर्ड के उपकरणों से रिप्लेस किया जा रहा है। नगर निगम युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने और नशे से दूर करने की पहल के चलते शहर के सभी वार्डों में ओपन एयर जिम को जल्द स्थापित करेगा। इनमें अब यूरोपियन स्टैंडर्ड के उपकरण लगाए जा रहे हैं।

 यही नहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में झूले व अन्य उपकरण भी लगाए जा रहे हैं। नगर निगम धर्मशाला इस कार्य के लिए 2.20 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है। नगर निगम धर्मशाला के मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि शहर में 14 स्थानों पर ओपन एयर जिम युवाओं को नशे से दूर रखने और फिटनेस के प्रति प्रेरित करने को लगाए थे। इनमें से कई उपकरण टूट चुके हैं, जिन्हें अब यूरोपियन स्टैंडर्ड के उपकरणों से रिप्लेस किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में झूले व अन्य उपकरण लगाए जा रहे हैं। इन सब पर 2.20 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी, जो कि नगर निगम द्वारा अपने बजट से व्यय की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App