दिवाली से पहले फूटे पटाखे

By: दिव्य हिमाचल ब्यूरो-मंडी Oct 29th, 2020 12:26 am

मंडी को नगर निगम का दर्जा मिलने पर बांटी मिठाइयां, छोटी काशी में जश्न का माहौल

मंडी-मंडी नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद बुधवार को मंडी शहर भाजपा सहित विभिन्न संस्थाओं ने जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर की विभिन्न संस्थाओं ने शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर पटाखे फ ोड़े और मिठाईयां बांटकर शहर को नगर निगम का दर्जा मिलने पर जश्न मनाया। जिला भाजपा के अध्यक्ष रणवीर सिंह के नेतृत्व में लोगों ने सेरी मंच पर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर रणवीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने शहर वासियों की वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा किया है।

उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे शहर व आसपास के क्षेत्र के विकास को नए पंख लगेेंगे। शहर के साथ विकास से अछूते चल रहे क्षेत्रों में विकास धारा पहुंचेंगी। वहीं इस पर नप अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मु यमंत्री ने मंडी की जनता किस गए अपने वायदे को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों के साथ किए गए वायदे को सरकार निभाएगी। वहीं इस अवसर पर वीर मंडल के  प्रधान चंद्रशेखर ने कहा कि नगर निगम का दर्जा मिलना मंडी के लिए गर्व की बात है। इससे शहर के साथ ही गांवों के विकास को भी रफतार मिलेगी। वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हरमीत सिंह बिट्टू ने कहा कि नगर निगम का तगमा न तो किसी की जीत है और न ही किसी की हार। जो ग्रामीण क्षेत्र शहर में शामिल किए जा रहे हैं। उन सभी को साथ लेकर चला जाएगा और उन क्षेत्रों के विकास पर पहले तरजीह दी जाएगी। शहर को नगर निगम का दर्जा दिलाने के लिए शहर की विभिन्न संस्थाएं वर्षों से प्रयासरत थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App