गगल एयरपोर्ट में 249 यात्री आए, 208 गए

By: नगर संवाददाता-गगल Oct 26th, 2020 12:20 am

गगल हवाई अड्डे पर पर्यटकों आने से चहल-पहल बढ़ गई है। हिमाचल से दिल्ली के लिए स सेवा न होने से हिमाचल आने वाले लोग हवाई मार्ग को ही ज्यादा प्राथमिकता दे रहे है। रविवार को भी स्पाइसजेट की प्रातः कालीन विमान सेवा अपने निर्धारित समय पर दिल्ली से 75 यात्रियों को लेकर गगल हवाई अड्डे पर पहुंची और 61 यात्रियों को गगल से दिल्ली लेकर रवाना हो गई। इसके बाद स्पाइस जेट की दूसरी विमान सेवा भी अपने निर्धारित समय पर गगल हवाई अड्डे पर पहुंची। इस विमान सेवा में दिल्ली से गगल 87 यात्री आए और 62 यात्री गगल से दिल्ली चले गए ।

वहीं,  एयर इंडिया का विमान भी अपने निर्धारित समय पर दिल्ली से 48 यात्रियों को गगल लेकर आया फिर गगल से  चंडीगढ़ 43 यात्री गए और चंडीगढ़ से  गगल के लिए भी 39 यात्रियों को लेकर आया, फिर गगल से 42 यात्रियों को लेकर यह विमान दिल्ली चला गया ।  गगल हवाई अड्डे पर रविवार को 249 यात्री बाहरी राज्यों से हिमाचल आए और 208 यात्री हिमाचल से बाहरी राज्यों को चले गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App