16 आवारा बैल हाड़ाकुंडी गोशाला भेजे
निजी संवाददाता -परवाणू
परवाणू नप अब आवारा बैलों के उत्पात से मुक्ति की बढ़ रहा है। इसी कड़ी में नप परवाणू ने सड़कों पर आवारा घूम उत्पात मचा रहे ओर लोगों की परेशानी का कारण बन रहे 16 आवारा बैलों को नप ने हाड़ाकुंडी गोशाला नालागढ़ के लिए रवाना किया। नप ने हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशों पर शहर में विभिन्न वार्डो में यहां वहां घूम रहे आवारा बेलो को पकडने का अभियान चलाया गया।इस दौरान नप के कर्मचारियों की सहायता से शहर के विभिन्न वार्डो से ऐसे 16 बेलो को कड़ी मेहनत से पकड़कर शहर के डंपिंग साइट में एकत्रित कर उनको ट्रको में लादकर उनको नालागढ़ भेजा गया ।
उक्त बेलो कों पकडे जाने की पुष्टि नप के सेनेटरी इंसपेक्टर कर्मचन्द वर्मा ने की ओर बताया कि पहले भी ऐसे अभियान के तहत भर से कई बार आवारा बेल जो शहर में उत्पात मचा कर लोगो की परेशानी का कारण बने हुए थे जिनको पकड़कर उक्त जगह भेजा गया था और नप आगे भी ऐसे बेलो के खिलाफ अभियान चलाता रहेगा। परवाणू नप में अब आवारा बैलों के उत्पात से मुक्ति मिलेगी, इससे लोग खुश हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
